Uncategorized

अपने और अपने आने वाले पीढ़ी के लिए सोचना होगा : अनुपमा

कांग्रेस का कार्यक्रम

रिपोर्ट – पिंटू चौबे

चिरकुंडा (धनबाद)। नेहरु रोड स्थित मैरेज हॉल में सोमवार को कांग्रेस की संगठन सृजन वर्ष 2025 के तहत आयोजित कार्यक्रम में चिरकुंडा नगर कांग्रेस के पर्यवेक्षक सह नेत्री अनुपमा सिंह ने कहा कि गुटबाजी न करें। हम सभी राहुल गांधी के सिपाही हैं। कांग्रेस के परिवार हैं। गुटबाजी न कर पूरे उत्साह व उमंग के साथ कांग्रेस के कोई भी कार्यक्रम में जाएं। तभी पार्टी मजबूत हो सकेगी‌। पार्टी पूरे देश में फिर से आएगी। उन्होंने कहा कि निजीकरण के कारण बेरोजगारी बढ़ी है। देश में भाजपा की कार्य किसी से अछूता नहीं है। इसलिए अपने और अपने आने वाले पीढ़ी के लिए सोचना होगा। कहा कि बीसीसीएल, ईसीएल जैसे कई उपक्रमों को राष्ट्रीयकरण किया गया। जिसे भाजपा की सरकार निजी हाथों में सौंप दिया है। कहा कि जिलाध्यक्ष संतोष सिंह के पहल पर जिले में पार्टी मजबूत हुई है। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि चिरकुंडा नगर परिषद में चुनाव जीतना प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की शिकायत या परेशानी पर हमेशा समाधान के लिए प्रयासरत रहते हैं। कहा कि कभी भी कोई भी फोन कर सकते हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता भरपूर उर्जा के साथ जुड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी गुटबाजी नहीं है। सिर्फ राहुल गांधी हमारे नेता हैं। कार्यक्रम शशि भूषण नाथ तिवारी के नेतृत्व में हुआ। मौके पर वरिष्ठ नेता सुरेश चंद्र झा, रशीद रजा अंसारी, शशि भूषण नाथ तिवारी, डीएन यादव, दुर्गा दास, वकील बाउरी, अर्जुन भुइयां, कृष्णा सिंह, नागेन्द्र सिंह, अमिरुल्लाह, मंतोष यादव, जियाउल अंसारी, नकुल प्रसाद आदि थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!