Uncategorized

चिरकुंडा के विभिन्न स्कूलों व संस्थाओं में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

योग दिवस पर कार्यक्रम

 

चिरकुंडा, (धनबाद)। चिरकुंडा के विभिन्न स्कूलों व संस्थान एसजीडी मोडर्न स्कूल‌, स्वामी विवेकानंद स्कूल,अग्रसेन सरस्वती विद्या मंदिर, ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में शनिवार को 11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम किया गया।

स्कूल के प्राचार्य ने कहा कि योग करने और इसे अपने दिनचर्या में शामिल करने से मन मस्तिष्क और शरीर को ऊर्जावान बनाने में सहायक होता है। योग के महत्व को भी समझाया। बच्चों ने योग के कई आसनों का अभ्यास कराया गया। मौके पर प्राचार्य जुबीन बोस, संजीव कुमार साव, अशोक कुमार वर्मा, विवेक कुमार सिंह, जौली दत्ता, ब्रह्माकुमारी में अर्चना बहन,पिंकी बहन, मुकेश पांडेय आदि थे। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद सिन्हा के नेतृत्व में शनिवार को टाउन हॉल में 11वीं अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर शिविर का आयोजन किया गया। योग गुरु धर्मदेव शर्मा ने योग कराया गया। मौके पर मंडल के महामंत्री जगरनाथ सिंह, नंदलाल कुमार, निवर्तमान अध्यक्ष डब्लू बाउरी, विजय राय,मिथलेश साव,सुनिता देवी आदि थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!