
चिरकुंडा (धनबाद)। चिरकुंडा थाना क्षेत्र से नौवीं की छात्रा को भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां ने चिरकुंडा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। अजय कुमार नामक युवक पर बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस बरामदगी के लिए प्रयास तेज कर दिया है। नाबालिग लड़की सरकारी स्कूल की नवीं कक्षा की छात्रा है। वह 19 जून की सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी और वापस नहीं लौटी। कहा कि शाम पांच बजे तक जब स्कूल से वापस नहीं आई तो खोजबीन करने लगे लेकिन पता नहीं चला। जिस युवक पर संदेह था। वहां भी खोजा गया लेकिन बच्ची के नहीं मिलने की स्थिति में परिजन चिरकुंडा थाना पहुंच सारी बातें बताई। थाना प्रभारी रामजी राय ने केस दर्ज कर बच्ची को खोजने का प्रयास शुरु कर दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। कहा कि जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।