
पंचेत (धनबाद)। सिद्धों कान्हों समिति की ओर से दहीबाड़ी ग्राउंड में रविवार को हुल दिवस मनाया गया। ग्राउंड के समीप स्थापित सिद्धो कान्हो की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण की गई। मुखिया शीला मुर्मू ने ध्वजारोहण किया। प्रतीमा की पूजा अर्चना की गई। वक्ताओं ने कहा कि जल, जंगल और ज़मीन पर आदिवासियों का हक़ ध अधिकार सदियों से चलता आ रहा है। अंग्रेज़ों ने इस पर मालगुजारी भत्ता लगाने के विरोध में आदिवासियों ने सिद्धो-कान्हों के नेतृत्व में आंदोलन शुरू किया था। आदिवासी अंग्रेजों को हर हाल में अपने क्षेत्र से भगाना चाहते थे। ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ संथाल हूल आंदोलन शुरू किया था। कहा कि आज के नौजवानों को संगठित होकर अधिकार के लड़ाई लड़ने की जरूरत है। इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मौके पर मुखिया शीला मुर्मू, बोदीलाल हांसदा,बाबूजान मरांडी, सुकदेव मुर्मू, चंडी मरांडी,रूपलाल टुडू, दुलाल भंडारी, रोबिन पाल, राजकिशोर मुर्मू आदि थे।