बिरसा मुंडा की धरती निरसा से भारतीय जनता दल नामक चुनावी पार्टी की हुई स्थापना
राजेश कुमार मिश्रा बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, उपेंद्र यादव राष्ट्रीय महासचिव

निरसा(धनबाद) राष्ट्रीय जनता दल से क्षुब्द लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा की धरती निरसा के कंचनडीह ग्राम में शुक्रवार को युवा नेता राजेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में 11 सदस्यों ने मिलकर भारतीय जनता दल नामक चुनावी पार्टी की स्थापना की। भारतीय जनता दल के सहयोगी संस्थापक लाल बाबू यादव ने पार्टी के संस्थापक राजेश कुमार मिश्रा का नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए प्रस्ताव किया गया। उसके बाद सभी सहयोगी संस्थापक सर्व सहमति जताते हुए भारतीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा को मनोनीत कर दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमारे दल में सभी धर्मो और वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया है। हमारी पार्टी सभी वर्गों और धर्मो का सम्मान करती है। हमें लगता है कि सभी बड़ी व छोटी राजनीतिक पार्टियों ने भारत के नागरिकों को अच्छे दिन देने में विफल रही है। झारखंड राज्य बने 25 साल हो गया है। लेकिन आज तक यहां स्थानीय नीति नहीं बन सकी है। राज्य 32 के आधार पर विभाजन नहीं हुआ था। झारखंड राज्य विकास के लिए विभाजन हुआ था। यदि 32 के आधार पर विभाजन हुआ रहता तो भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने डोमिसाइल मुद्दे पर बाबूलाल मरांडी को उनके मुख्यमंत्री पद से हटाए नहीं रहते। झारखंड 2000 में विभाजन हुआ। स्थानीय नीति से ही चलेगा। भारत की आजादी का 78 साल होने को है। बावजूद आज आम लोग अपनी मौलिक अधिकारों से वंचित हैं। रोटी, कपड़ा और मकान आज भी करोड़ों लोगों को नसीब नहीं है। बिजली, पानी, सड़क जैसे मौलिक अधिकार से भी वंचित हैं।सरकारी दफ्तर में लंबी लाइन लगानी पड़ती है। रोजगार, महंगाई, दवाई, शिक्षा के मामलों पर सभी सरकारें फेल नजर आती है। भारत में बीते जितने भी बड़े छोटे पार्टियों ने सरकार बनाई। वह जनता के लिए कम अपने लिए ज्यादा काम करते नजर आते हैं। नेता करोड़पति, अरबपति और पता नहीं कितनी संपत्तियां रखे हुए हैं। जबकि वह संपत्ति आम नागरिक है। आखिर क्या करेंगे इतनी संपत्तियां लेकर बड़े-बड़े गाड़ियां, मॉल बड़े शहरों में उनके घर आलीशान हवेलिया पता नहीं कहां-कहां अपनी संपत्तियों देश से विदेश तक रखे हुए लेकिन यह सारी संपत्ति आम नागरिक के लिए है। आज आम नागरिक के सर पर छत, सड़क, घर में जलाने के लिए बिजली नहीं है। जनता त्राहि माम है। उसे देखने वाला कोई नहीं है। ये नेता देश-विदेश घूम रहे हैं। फोटोग्राफी करवा रहे हैं। अब यह सब नहीं चलेगा। भारत की जनता का आवाज है। यह दल यह आम जनता का दल है। भारत की जनता का भारतीय जनता दल है। कहा कि आज राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ लापरवाही हो रही है। यदि इसी तरह रहा तो हम विश्व गुरु कैसे बनेंगे। राज्य से लेकर देश की सरकार तक सभी अपनी अपनी जुमलों से जनता को वोट लेने में लगे हुए हैं। कोई 2500 देकर वोट ले रहा है तो कोई 5 किलो अनाज देकर वोट ले रहा है। अपना वादा भूल गए हैं। महंगाई, बेरोजगारी पर कोई भी सरकार ध्यान नहीं दे रही है। यह एक आगाज है जो आज भगवान बिरसा मुंडा की सर जमीन से एक आवाज बनकर उठा है। आने वाला समय में पूरे भारत में भारतीय जनता दल पूरे भारत की आवाम की आवाज बनकर उठेगा।सरकार को आम जनता की मौलिक अधिकारों को पूरा करने पर विवश कर देगा, यह सरकार का कर्तव्य है वर्ना आप अपनी गद्दी को छोड़ीए जनता आ रही है। कहा कि जल्द ही रांची में एक सम्मेलन करके प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारणी की घोषणा कि जाएगी। इस दौरान पार्टी के संस्थापक राजेश कुमार मिश्रा, सहयोगी संस्थापक लाल बाबू यादव, उपेंद्र यादव, त्रिलोचन सिंह, सरिता ओझा, हरे राम यादव, रोशन सिंह, विक्रम यादव, संजय महतो, जयप्रकाश यादव, जोगेंद्र साव, नीतीश साव आदि थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव उपेंद्र यादव,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, शहजाद अंसारी,राष्ट्रीय सचिव संजय महतो, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अमरेंद्र मिश्र, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विक्रम यादव, कुमार फाल्गुनी (बुमा महतो), किशोरी यादव, मनीष मिश्रा, पंकज सिंह, लालबाबू यादव, दीपक मिश्रा, अनवरी खातून, हरिपद कुंभकार, विक्रांत मिश्रा, बबलू शर्मा, रोशन सिंह, मोहन यादव, तफज्जुल अंसारी, बलराम मल्लाह, इम्तियाज़ खान, शंकर केसरी आदि शामिल हैं।