Uncategorized

पंचेत डैम जलस्तर दस फीट बढ़ा, अलर्ट जारी

पंचेत डैम से छोड़ा जा रहा पानी

 

पंचेत (धनबाद)। लगातार बारिश होने के कारण तेनुघाट डैम के सभी दस रेडियल फाटक को खोल दिया गया है। पानी खतरे के निशान से ऊपर हो गया है। डैम से दामोदर नदी में भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे उपरी क्षेत्र से भारी मात्रा में आ रहे जल के कारण पंचेत डैम में काफी जल जमाव हो रहा है। जिससे पंचेत डैम का जलस्तर में दस फीट बढ़ गई है। एहतियात बरतने के लिए पंचेत डैम के 17 में से 13 फाटक (गेट) खोल दिया गया है। तटवर्ती इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसकी जानकारी झारखंड और बंगाल के जिला प्रशासन को दे दी गई है। इधर केंद्रीय जल आयोग और डीवीसी डैम पर लगातार नजर बनाए हुए है। शनिवार को पंचेत डैम का जलस्तर 414.18 फीट रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। जबकि बुधवार को 404.04 फीट, गुरुवार को 402.23 फीट, शुक्रवार को 403.44 फीट था। पंचेत डैम के डेंजर जोन 425 फीट है। आउट फ्लो 100202 एकड़ फीट है। स्थिति को देखते हुए डैम से 223850 एकड़ फीट पानी छोड़ा जा रहा है। पानी छोड़े जाने को लेकर बंगाल और डैम के तटवर्ती क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं मैथन डैम का जलस्तर 466.99 फीट है। आउट फ्लो 9931 एकड़ फीट है। डैम से 5586 एकड़ फीट पानी छोड़ा जा रहा है। मैथन डैम का डेंजर जोन 495 फीट है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!