
मैथन, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत राज ने मंगलवार को मैथन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुधांशु शेखर झा के आवास पर पहुंचे। चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव एवं संगठन सशक्तिकरण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। श्री झा ने कहा कि पूरे क्षेत्र में कांग्रेस के लिए यहां असीम संभावनाएं हैं। 2018 के नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस, एमसीसी, झामुमो, राजद ने दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान मे उतारा था। सभी दलों को पीछे छोड़ते हुए कांग्रेस के चेयरमैन व वाईस चेयरमैन उम्मीदवार काफी कम मतों से भाजपा उम्मीदवार से वैसी परिस्थिति में चुनाव हार गये थे। जब चुनाव से एक दो दिन पहले तत्कालीन भाजपा मुख्यमंत्री रघुवर दास और तत्कालीन मंत्री अमर बाऊरी सहित कई मंत्री यहां कैंप किये हुए थे। कहा कि वे कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व का शुक्रगुजार हैं कि तब उन्हें चिरकुंडा नगर परिषद का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया था। श्री राज ने कहा कि उनका तीन वर्ष का झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो गया है। अब नया युवा नेतृत्व अध्यक्ष पद संभालेंगे। कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में युवा कांग्रेस संगठन को एक नई गति दिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुधांशु शेखर झा के नेतृत्व मे निरसा विधानसभा क्षेत्र के कलियासोल प्रखंड में पंचेत जलाशय ग्रामीण मछुआरों के ऐतिहासिक प्रदर्शन की आगुवाई की थी।