Uncategorized

तंबाकू रोकथाम के लिए नगर परिषद में चलाया जागरुकता अभियान

जागरुकता अभियान

चिरकुंडा (धनबाद)। नशे की लत छोड़ें जीवन से नाता जोड़ें अभियान के तहत बुधवार को चिरकुंडा नगर परिषद कार्यालय में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पदाधिकारी, कर्मी, स्व्यं सहायता समूह के महिलाओं को शपथ दिलायी गयी। मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को जागरुक किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी बिजय कुमार हांसदा व सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन ने कहा कि तंबाकू के रोकथाम के लिए पूरे नगर परिषद क्षेत्र के अलावा स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। स्व्यं सहायता समूह की महिलाएं वार्डों व स्कूलों में प्रचार प्रसार के लिए जागरुकता अभियान चलाएगी। मौके पर सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन, नजरुल इस्लाम, सीएम एम अरूण बड़ाईक, एकाउंटेंट सबा परवीन, जेई संतोष कुमार, रिवेन्यू इंस्पेक्टर भोला, प्रदीप, अक्षय, रवि प्रजापति, सुपरवाइजर अनिल साव, अमर दास, चिनमय बनर्जी, बैजू साव,ओंकार नाथ श्रीवास्तव, अनुप कुमार आदि थे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!