
रिपोर्ट -पिंटू चौबे
मैथन (धनबाद)। मैथन गोगना छठ घाट में स्नान करने के दौरान डैम में डूबने से बिहार औरंगाबाद के 27 वर्षीय युवक पिंटू चौधरी की मौत हो गई। घटना गुरुवार की शाम करीब तीन बजे की है। स्थानीय नाविकों ने तीन घंटे की काफी मशक्कत के बाद शव को डैम से बाहर निकाला। बताया जाता है कि बिहार औरंगाबाद निवासी पिंटू चौधरी धनबाद अपने रिस्तेदार के घर आए था। गुरुवार को अपने छह दोस्तों के साथ मैथन डैम घुमने आए हुए थे। इस दौरान सभी गोगना घाट में नहाने लगे। नहाने के क्रम में पिंटू गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते वह डूब गया। सभी नशे में धूत थे। घटना के बाद उसके दोस्तों ने इसकी जानकारी परिजन व स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर मैथन थाना प्रभारी आकृष्ट अमन पहुंचे। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद मछुआरों और नाविकों के सहयोग से काफी ढूंढने का प्रयास किया गया। तीन घंट बाद उसकी शव डैम से बरामद किया गया। शव मिलते ही परिजन चीत्कार उठे परिजनों का रो-रो का बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बीपी नियोगी अस्पताल में रखवा दिया है।