
मैथन (धनबाद)। मैथन स्थित पंडित रघुनाथ मुर्मू मैदान में सोमवार को आदिवासी समाज की ओर से पारंपरिक पूजा अर्चना के साथ हूल दिवस मनाया गया। आसपास के करीब 25 गांव के मांझी बाबा के साथ ग्रामीण जुलूस के शक्ल में पंडित रघुनाथ मुर्मू मैदान मैथन पहुंचे। जहां पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना के बाद हूल दिवस के नायक सिद्धो कान्हो के तस्वीर पर समाज के लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। ग्रामीण पारंपरिक हथियार की भी पूजा किया। बाद में पंडित रघुनाथ मुर्मू मैदान से ग्रामीणों ने रैली के शक्ल में मैथन स्थित पोस्ट ऑफिस चौक पहुंचे। जहां स्वतंत्रता सेनानियों के तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। रैली मैथन के कालीपहाड़ी मोड़ तक गई। हूल दिवस के नायक रहे सिद्धो कान्हो, चांद, भैरव आदि स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए नमन किया गया। विधायक अरुप चटर्जी बतौर मुख्य अतिथि के रुप से मौजूद थे। उन्होंने शहीदों की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए देश के प्रति उनके बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई में झारखंड के लोगों ने भी अमूल्य योगदान दिया है। मौके पर डीवीसी सीएसआर के डॉ कौशलेंद्र कुमार, लक्खी सोरेन, रामनाथ सोरेन, पीएल मुर्मू, मुखिया मनोज राउत, माझी बाबा ध्रुव विजय किस्कू, लखेन्द्र हेंब्रम, आसेका के सुनील हेंब्रम, वकील टुडू ,सुनील मरांडी, ओबी हेंब्रम, गणेश सोरेन, हीरालाल सोरेन, बाबू जान हेंब्रम, जगन्नाथ सोरेन, मंगल हंसदा, सुनील किस्कू आदि थे।